What is a jio mart जिओ मार्ट क्या है इसके फायदे क्या है।

जिओ मार्ट क्या है इसके फायदे क्या है।

Reliance Jio कम्पनी ने जिस तरह Jio Sim 27 December 2015 को लॉन्च किया था और 5 September 2016 को सार्वजनिक रूप से सभी को उपलब्ध हो गया था और ये 31 December 2019 तक इंडिया का सबसे बड़ा लार्जेस्ट मोबाइल नेटवर्क बन गया है। यह पुरी दुनिया मे तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क कम्पनी है। उसी तरह Reliance जिओ एक और नयी सेवा लेकर आया है हम सभी के लिए जिसका नाम Jio Mart है।



जिओ मार्ट क्या है? What is Jio Mart?

Jio Mart एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल है जो 1 January 2020 को लांच किया गया है जिस तरह (Flipkart, Amazon, Snapdeal) है। उसी तरह Jio Mart Online grocery Store है। Jio Mart Store मे 50,000+ प्रोडक्ट है। Jio Mart के माध्यम से आप घर पर बैठे-बैठे अपने पास के किराने की दुकान से डेली यूज़ होने वाले प्रोडक्ट को आप अपने घर पर मंगवा सकते है जिसका आपसे कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं लिया जायेगा। यह Online to offline market है जिसके द्वारा आप अपने नजदीकी किराने की दुकान से किराने का सामान मंगवा पाएंगे बिना उसके पास जाये और आपका सामान आपके पास 48 घंटे के अंदर आपके घर पहुंचाया जायेगा। यह सेवा अभी केवल मुम्बई के कुछ ही इलाको मे उपलब्ध है।

jio mart, jio mart kay fayde hindi mey

Jio Mart मे जुड़ेंगे किराना स्टोर

Jio Mart का मुख्य उद्देश्य जो छोटे दुकानदार है जिनके किराने की दुकान है। उन सभी किराना स्टोर को जोड़ने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है जिसके द्वारा सभी कस्टमर को उनके जरुरत का सामान जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाये। इस साल के अंत तक 1 करोड़ से ज्यादा किराना स्टोर को Jio Mart के माध्यम से जोड़ा जायेगा।

Whatsapp से कैसे आर्डर करे

आप लोग whatsapp तो यूज़ करते ही होंगे जो आज कल सभी लोग यूज़ कर रहे है। उससे जुडी खबर यह है की Reliance Jio ने Whatsapp Order Booking Service लांच की है। जिसकी मदद से आप घर पर बैठे-बैठे whatsapp से आर्डर करके घर पर डेली यूज़, किराने तथा खाने-पीने का सामान मंगवा सकते है

जानकारी के लिए आपको बता दे की अभी यह केवल मुम्बई के कुछ ही इलाको मे सेवा उपलब्ध है। जल्द ही सेवा आपके शहर तथा पूरे भारत देश मे उपलब्ध होगी। Amazon, Flipkart आदि जैसी कम्पनिया 1,2 दिन लगा देती है सामान लाने मे उसी प्रकार इस पर आर्डर करने से आपको 48 घंटे के अंदर ही सामान आपके घर पर पहुंचाया जायेगा। अब आपको बताते है की Whatsapp से कैसे आर्डर करे।

Step 1
आप इस नंबर को +918850008000 अपने मोबाइल के Contact मे Jio Mart के नाम से सेव कर ले।

Step 2
मोबाइल के Contact मे नंबर सेव करने के बाद whatsaap को open करे फिर उसके बाद whatsapp contact को refresh करे फिर whatsup पर Jio Mart सर्च करे

Step 3
आपको whatsapp मे Jio Mart contact शो हो रहा होगा। आप उस contact पर जाकर "Hello" का मैसेज send करने के बाद आपसे आपके एरिया का पिनकोड पूछा जायेगा। तब आप अपने एरिया का पिनकोड डालकर मैसेज सेंड कर दे।
जिओ मार्ट क्या है, jio.com jiomart

Step 4
अगर आपके एरिया मे Jio Mart की सर्विस उपलब्ध होगी तो आपके पास सिस्टम से जनरेटेड एक लिंक आएगा आप उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
जिओ मार्ट, जिओ मार्ट क्या है

आप उस पर अपनी डिटेल्स भरने के बाद आप Proceed बटन पर क्लिक कर दे। उसके बाद आप आर्डर वाले पेज पर आ जायेगे। आपको आर्डर करते समय ध्यान रखना होगा की आप आर्डर 7 बजे से पहले कर सकते है आपका आर्डर अगले दो दिन मे आपके घर पर पंहुचा दिया जायेगा। आपके एरिया मे जिओ मार्ट की सर्विस नहीं तो आपके पास मैसेज आएगा की आपके एरिया मे सर्विस उपलब्ध नहीं है जब उपलब्ध होगी तो आपको मैसेज किया जायेगा।


Jio Mart से फायदा

जिओ मोबाइल यूज़र इस सुविधा का लाभ बहुत आराम से उठा सकते है जिस प्रकार सभी Ecommerce कम्पनी डेलिवर के समय एक्स्ट्रा चार्ज लेते है। Jio Mart मे एक्स्ट्रा पैसा नहीं लिया जाता है।

आपको अपने घर का सामान लेने के लिए घर के बहार जाना पड़ता है अब आपको बहार दुकान से सामान लेने नहीं जाना पड़ेगा अब बस आपको अपने मोबाइल मे Jio Mart ऐप को डाउनलोड करना है फिर आप अपने काम का सामान आराम से खरीद सकते है जो आपके घर तक पहुचाया जाएगा।

आपको आपके सामान की पेमेंट आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन भी कर सकते है यदि आपको कोई सामान पसंद नहीं आता है तो आप उस सामान को वापस भी कर सकते है। इसके आपसे कोई सवाल नहीं पूछा जायेगा आप सामान को क्यों वापस कर रहे है।

आपको दोस्तों इस नए  Jio Mart सर्विस के बारे में सभी जरुरी जानकारी मिल गयी होगी अगर आपका दोस्तों कोई भी डाउट या कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके जरुर पूछे। अभी यह सर्विस दोस्तों केवल मुम्बई राज्य के कुछ ही इलाको मे उपलब्ध है। जल्द ही आप के शहर मे भी यह सर्विस उपलब्ध होगी और अपने मोबाइल से आर्डर करके इसका लाभ उठा पाएंगे।

टिप्पणियाँ